खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर की एक आदिवासी बच्ची के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तस्वीर खिंचवाई है, वहीं इसी बच्ची काे छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपनी गोद में उठाया, बच्ची ने गृहमंत्री के साथ शरारत करते हुए उनके गालों को पकड़कर खींचा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, बच्ची का नाम अक्षिता उर्फ माही बताया जा रहा है।
बस्तर पंडुम में आदिवासी कल्चर, श्रृंगार और ड्रेस कॉम्पिटिशन में इसने जीत दर्ज की है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बच्ची को 50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया है। साथ ही उन्होंने बच्ची को दुलारा और उसके साथ फोटो भी खिंचवाईं। वहीं बस्तर पंडुम के स्टॉल का निरीक्षण करने दौरान छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी बच्ची के साथ थोड़ी मस्ती की। उन्होंने बच्ची को अपनी गोद में उठाया। फिर अपना नाम बताकर वह विजय शर्मा के साथ शरारत करने लगी। बच्ची ने विजय शर्मा के गालों को खींचा। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बच्ची की इस शरारत की वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसे बस्तर की ब्यूटी कैप्शन के साथ वायरल कर रहे हैं।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

