खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार मिल रही चुनावी हार के बाद कांग्रेस पार्टी अपने संगठन में बड़े बदलाव की योजना पर काम कर रही है। पार्टी अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबले के लिए नई रणनीति अपना रही है। PCC चीफ दीपक बैज ने गुरुवार को राहुल गांधी से मुलाकात के बाद आज मीडिया से बातचीत में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की पावर बढ़ाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी का आधार स्थानीय स्तर पर मजबूत करने और पारदर्शिता के लिए जिला अध्यक्षों को पावर देगी।
बता दें, गुरुवार को दिल्ली में आयोजित बैठक के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, मुंबई, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और चंडीगढ़ के जिला अध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान संबंधित प्रदेशों के प्रभारी और राज्य अध्यक्ष भी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख पवन खेड़ा ने बताया कि इस सत्र में मीडिया, सोशल मीडिया समेत कुल छह प्रस्तुतियां हुईं। पार्टी नेतृत्व अब जिला अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा करेगा। यह देखा जाएगा कि उनके क्षेत्र में पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक वोट प्रतिशत में कितनी वृद्धि या गिरावट हुई है। इसके आधार पर जिला अध्यक्षों की आगे की भूमिका तय की जाएगी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

