खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। आईपीएल सीजन के साथ ही शहर में सट्टेबाजी गतिविधियों पर नजर रखने में जुटी सरकंडा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा चला रहे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से पांच युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और ₹10,390 नकद जब्त किया है।
इस कार्रवाई के पीछे बिलासपुर एसपी राजनेश सिंह के निर्देश थे, जिन्होंने क्रिकेट सीजन में बढ़ती सट्टा गतिविधियों पर सख्ती बरतने के आदेश दिए थे। अतिरिक्त एसपी उदयन बेहार और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कपिल नगर (सरकंडा) के एक घर में चोरी-छिपे ऑनलाइन सट्टा चलाया जा रहा है। तुरंत दबिश दी गई और सभी आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. राजदीप साहू (अमलीडीह, बलौदाबाजार)
2. किशोर कुमार कोयल (मोहतरा, बलौदाबाजार)
3. रथ राम साहू (गेवरा, बिर्रा)
4. विनय कुमार पटेल (सिलादेही, बिर्रा, जांजगीर चांपा)
5. दिकेश्वर साहू (अमलदेही, लोरमी, मुंगेली)
कैसे चल रहा था ऑनलाइन सट्टा:
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी “क्रिकेट ऑनलाइन गुरु” नामक मोबाइल ऐप के जरिए आईपीएल मैचों की लाइव जानकारी लेते थे। इसके बाद वे फोन कॉल और चैट के माध्यम से लोगों से संपर्क कर हर बॉल, ओवर, और विकेट पर सट्टा लगवाते थे।
ग्राहक पहले से आरोपी के अकाउंट में पैसा जमा करते थे और मैच खत्म होने के बाद जीतने वालों को रकम ऑनलाइन ही ट्रांसफर की जाती थी। पुलिस अब आरोपियों और सट्टा खेलने वालों के बैंक डिटेल्स खंगाल रही है, जिससे नेटवर्क का पूरा खुलासा किया जा सके।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

