खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ओम नगर इलाके में साढ़े छह साल की मासूम बच्ची महक यादव का शव एक कार के अंदर झुलसा हुआ मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बच्ची की मौत के बाद से इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस ने पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है।
महक यादव अपने माता-पिता के साथ दादी के घर के पास ही रहती थी। घटना वाले दिन महक सुबह 8:30 बजे के करीब कन्या भोज में जाने की तैयारी कर रही थी और इसके बाद वह दादी मीना यादव के घर चली गई। दादी के अनुसार, सुबह 10:30 बजे तक महक घर पर थी, लेकिन उसके बाद वह अचानक नंगे पांव कहीं चली गई। परिवार को लगा कि वह किसी पड़ोसी के यहां भोज के लिए गई होगी, लेकिन जब दोपहर 2 बजे तक वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब महक का कोई पता नहीं चला, तो परिजन थाने पहुंचे और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस और मोहल्ले के लोगों ने मिलकर तलाश शुरू की। इस दौरान एक युवक ने दादी के घर के पास खड़ी एक कार के अंदर झांका, तो वहां महक का शव दिखाई दिया। कार का दरवाजा खोलते ही देखा गया कि बच्ची का शरीर झुलसा हुआ और अकड़ा हुआ था। परिजनों का कहना है कि महक के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे अंदेशा है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसे कार में बंद कर फरार हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने उस व्यक्ति के घर में तोड़फोड़ की, जिसकी कार में शव मिला था। गुस्साई भीड़ ने घर में आग लगा दी, जिससे एक बाइक और एयर कंडीशनर जलकर खाक हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे।
मोहन नगर थाना प्रभारी शिव चंद्रा ने बताया कि महक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और उसकी रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। इस मामले में फिलहाल 3 से 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

