खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जशपुर में आयोजित “एक सप्ताह, देश के नाम” कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति रहेगी। साथ ही वे जयस्तंभ चौक के उन्नयन कार्य का लोकार्पण भी करेंगे और नि:शुल्क सिकल सेल व थैलीसीमिया परामर्श जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री का रायपुर आगमन दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर होगा, जिसके बाद वे कांकेर के लिए रवाना होंगे। कांकेर में शाम 4 बजकर 45 मिनट पर ‘मरका पडुम’ समापन कार्यक्रम में उनकी सहभागिता रहेगी। मुख्यमंत्री साय शाम 6 बजे के आसपास अपने निवास पर लौट आएंगे।
बता दें, ‘मरका पंडुम’ बस्तर अंचल के आदिवासी समाज का एक प्रमुख सांस्कृतिक पर्व है, में सीएम की भागीदारी को लेकर स्थानीय प्रशासन व समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिलेभर से सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, वहीं आयोजन स्थल पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

