खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। बस्तर पंडुम महाेत्सप 2025 काे संबाेधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं अभी-अभी बस्तर की अराध्य मां दंतेश्वरी का दर्शन कर माता से आशीर्वाद लेकर आया हूं कि अगले चैत्र नवरात्र तक लाल आतंक खत्म हाे जाये और बस्तर खुशहाल हाे जाये । उन्हाेने कहा कि बस्तर से नक्सलवाद खत्म होने के कगार पर पंहुच गया है। केंद्रीय गृहमंत्री ने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि किसी को कोई मारना नहीं चाहता, नक्सली आत्मसमर्पण करें, भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार आत्मसमर्पित नक्सलियाें काे संरक्षण देगी। उन्हाेने नक्सल प्रभावित इलाकाें के ग्राम वासियाें से कहा कि ग्राम स्तर पर ग्रामसभा कर नक्सलियों को आत्मसमर्पण करवाकर गांवों को नक्सल मुक्त बनाइए। नक्सलमुक्त हर गांव को उनके गांव के विकास के लिए एक करोड़ रूपये दिये जायेंगे । श्री शाह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर बस्तर पंडुम का आयोजन होगा। अगले साल बस्तर पंडुम के नाम से देश के हर एक कोने से आदिवासी जनजातिय समुदाय के लोग यहां पहुंचेंगे, उन्हाेने कहा कि बस्तर पंडुम महाेत्सव को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे। उन्हाेने कहा कि सभी देशों के राजदूतों को बस्तर भ्रमण करवाया जाएगा।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कहा कि बस्तर के महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव की हत्या कांग्रेस के आकाओं ने की। उन्हाेने कहा कि कांग्रेस ने 75 साल तक गरीबी हटाओ का नारा लगाया, लेकिन गरीबी नही हटी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों गरीबों को राशन का वितरण के साथ, गरीब कलयाण की याेजनाओं से कराेड़ाें लाेगाें काे गरीबी रेखा से बाहर निकाला। छत्तीसगढ़ की साय सरकार 5500 में तेंदूपत्ता खरीदेगी। उन्हाेने कहा कि नक्सल मुक्त हर गांव में आधार कार्ड , राशन कार्ड बनेगे, ग्राम स्तर पर एक दवाखाना बनेगे। सरकार बस्तरिया उत्पाद को बाजार तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। उन्हाेने कहा कि बस्तर के तमाम आर्ट्स दिल्ली में भेंट करने के काम आते हैं, यह बस्तर के लिए गर्व की बात है। उन्हाेने कहा कि बस्तर के नायक वीर गुंडाधुर को हमने सम्मान दिलाया है, आदिवासी जननायकों को देश के अंदर सम्मान मिलना चाहिए।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

