खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। शासकीय उचित मूल्य दुकान का राशन सामग्री को गबन करने वाले महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष एवं विक्रेता को किया गिरफ्तार पुलिस सहायता केंद्र राहौद पुलिस की त्वरित कार्यवाही।
थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम भवतरा के माता महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष केसर बाई और विक्रेता लालाराम कश्यप एवं समूह के एक अन्य सदस्य के साथ मिलकर शासकीय उचित मूल्य की दुकान भवतरा से चावल, शक्कर, नमक और केरोसिन की बड़ी मात्रा में कुल कीमत 1737619.33 रुपये की गबन करना पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 420, 409, 34 भादवि 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
शासकीय उचित मूल्य के दुकान का राशन सामग्री को गबन करने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला समूह के 01. केसर बाई (अध्यक्ष) 02.लालाराम कश्यप (विक्रेता) दोनों निवासी भवतरा थाना शिवरीनारायण को पकड़ा जिसको गबन करने के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

