खबर वर्ल्ड न्यूज-बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है, इस दस्तक के बाद कलेक्टर ने मुर्गी और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी है और इसके रोकथाम के लिए पूरा प्रशासन एक्टिव मोड़ में आ गया है।
शासकीय हेचरी सेंटर बैकुंठपुर में एविएन इन्फ्लुएंजा (H5N1) यानी बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कई सख्त कदम उठाए गए हैं।
कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने जिला स्तरीय कॉम्बेक्ट टीम को प्रभावित क्षेत्र में रवाना किया है। फिलहाल हेचरी और आसपास के इलाके में मुर्गी व अंडों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
1 अप्रैल को हेचरी के 20 कर्मचारियों के नेजल स्वाब के सैंपल लेकर जांच के लिए एम्स रायपुर भेजे गए हैं। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर दायरे में घर-घर जाकर सर्वे किया और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
बर्ड फ्लू से निपटने के लिए ओसिल्टामिविर जैसी आवश्यक। दवाओं और जांच सामग्री की मांग उच्च स्तर पर भेजी गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल अधिकृत सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।
Trending
- त्योहारी सीजन से पहले महंगाई की मार, शक्कर-गुड़ से लेकर व्रत की सामग्री तक बढ़े दाम
- छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से सभी बिजली कनेक्शनों की eKYC, आधार से होगा सत्यापन; नाम में अंतर तो पहले कराना होगा सुधार
- रक्षाबंधन पर लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा; सूतक भी नहीं होगा
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी

