खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत रोजगार मूलक कार्य हेतु शासन ने 18 रुपये की बढोत्तरी करते हुए 261 रुपये प्रति दिवस किया गया है। योजना अंतर्गत पूर्व वित्तीय वर्ष में 243 रुपये मजदूरी प्रदाय किया जा रहा था। उक्त बढ़ी हुई मजदूरी दर अकुशल श्रमिको को दिनांक 01 अप्रैल 2025 से मिलना प्रारंभ हो जाएगा। अब वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत तकनीकी प्राक्कलन बढ़ी हुई मजदूरी के अनुसार बनाया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई के द्वारा बताया गया है कि 261 रुपये मजदूरी दर की जानकारी समस्त ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड में चस्पा करने के निर्देश रोजगार सहायकों को दिए गए हैं। साथ ही साथ दीवाल लेखन कर प्रचार प्रसार किये जाने के निर्देश दिए गए है।
कोंडागांव जिला अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में लेबर बजट कुल 23.50 लाख स्वीकृत हुआ था जिसके विरुद्ध दिनांक 31.03.2025 की स्थिति में कुल 29.95 लाख मानव दिवस सृजित किया गया है जो की दिए गए लक्ष्य का 129.16 प्रतिशत है। साथ ही साथ 8521 परिवारों को 100 दिवस का रोजागर प्रदाय कर लाभन्वित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जिले को कुल 16.42 लाख मानव दिवस का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिस हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्ययोजना के अनुसार कार्याे की स्वीकृति प्रदाय कर लक्ष्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

