खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच डे-नाइट वन डे मैच 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इसकी अधिकृत घोषणा बीसीसीआई ने कर दी है। देश में वर्ष 2025 में होने वाले सीनियर अंतरराष्ट्रीय मैच की समय सारणी की घोषणा करते हुए बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के साथ होने वाले इस मैच की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को दी है।
उल्लेखनीय है कि 14 नवंबर 2025 से दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा प्रारंभ हो रहा है, जिसमें 2 टेस्ट मैच, 3 वनडे मैच तथा 5 टी- 20 मैचों की श्रृंखला खेली जायेगी। इसमें तीन दिसंबर को दूसरा वन डे मैच रायपुर में होगा। इससे पूर्व 21 जनवरी 2023 को भारत विरुद्ध न्यूजीलैंड वनडे मैच तथा 1 दिसंबर 2023 को भारत विरुद्ध आस्ट्रेलिया टी-20 मैच के रूप में दो अंतर्राष्ट्रीय मैचों का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ कर चुका है। चर्चा यह भी है कि इसी साल सितंबर से भारत में शुरू होने वाले महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट के दो मैच की मेजबानी रायपुर को मिल गई है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

