खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 6,000 करोड़ के महादेव सट्टा एप घोटाले की जांच में बड़ा मोड़ आया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ इस मामले में CBI ने FIR दर्ज कर दी है। यह FIR 18 दिसंबर 2024 को दिल्ली में CBI के इकोनॉमिक ऑफेंस सेक्शन-3 पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। इस घोटाले में महादेव बेटिंग एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 21 लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि पूर्ववर्ती सरकार के मुख्यमंत्री और कई पुलिस अधिकारियों ने प्रोटेक्शन मनी लेकर इस सट्टेबाजी को संरक्षण दिया। CBI ने FIR दर्ज होने के बाद देशभर में कई जगहों पर छापेमारी की। दिल्ली, छत्तीसगढ़, भोपाल, और कोलकाता समेत कई स्थानों पर भूपेश बघेल और 60 अन्य आरोपियों के ठिकानों पर छापे मारे गए।
इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद राज्य के डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ा सट्टेबाजी घोटाला है, जिसमें बड़े-बड़े नेता और प्रभावशाली लोग शामिल थे। डिप्टी सीएम अरूण साव ने अहा की महादेव ऐप के जरिए बहुत बड़ा सट्टे का व्यापार हुआ है। जांच में सामने आ रहा है कि इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। जिन लोगों के खिलाफ साक्ष्य मिलेंगे उनके खिलाफ FIR दर्ज होगी। CBI एजेंसी पूरी जांच करेगी और कानूनी कार्रवाई होगी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

