खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, महादेव सट्टा एप्प मामले में CBI ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को आरोपी बनाते हुए FIR दर्ज की है। सीबीआई ने भूपेश बघेल को महादेव सट्टा एप केस में आरोपी नंबर 6 बनाया है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने छत्तीसगढ़ में करीब 60 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इनमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई भारतीय सेवा अफसरों के ठिकाने भी शामिल थे। वही अब सीबीआई ने भूपेश बघेल का नाम एफआईआर में दर्ज करते हुए आरोपी बनाया है। पूरा मामला बहुचर्चित महादेव सट्टा एप्प से जुड़ा हुआ है। भूपेश बघेल का नाम एफआईआर में शामिल किये जाने की पुष्टि न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर की है।
गौरतलब हो कि सीबीआई ने महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 21 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। सीबीआई की एफआईआर में महादेव एप के प्रमोटर रवि उप्पल , सौरभ चंद्राकर , अशीम दास, सतीश चंद्राकर, चंद्रभूषण वर्मा, भीम सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

