खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के विकासखंड बसना और सरायपाली के कई ग्राम पंचायतों के सरपंचों को साइबर ठगों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। ठग खुद को पी.एच.ई. विभाग, रायपुर और महासमुंद का अधिकारी बताकर फोन कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नल जल योजना के तहत मजदूर भेजने का झांसा दे रहे हैं। इसके बदले वे पंचायत प्रतिनिधियों से यात्रा खर्च के नाम पर रकम मांग रहे हैं। बसना के दुधीपाली पंचायत में एक सरपंच से ₹25,000 की ठगी हो चुकी है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड, सरायपाली के सहायक अभियंता ने स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा किसी भी सरपंच या पंचायत प्रतिनिधि से इस तरह की कोई राशि नहीं मांगी जा रही है। यह पूरी तरह भ्रामक और ठगी का प्रयास है।उन्होंने सरपंचों और पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की है कि ऐसे किसी भी कॉल पर भरोसा न करें।साथ ही फोन पे, गूगल पे या अन्य माध्यम से किसी अनजान व्यक्ति को पैसे न भेजें।और संदिग्ध कॉल या मैसेज की जानकारी तुरंत पुलिस और विभागीय अधिकारियों को दें।
सहायक अभियंता सरायपाली ने बताया कि विकासखण्ड बसना एवं सरायपाली के ग्राम पंचायतों के सरपंचों के पास साइबर क्राइम के ठगों के द्वारा रमेश गुप्ता पी.एच.ई. विभाग रायपुर के नाम से फोन नं. +91-9473621164 एवं योगेश कुमार पी.एच.ई. विभाग महासमुन्द के नाम से फोन नं. +91-9127269740 पर कॉल आया जिसमें उन्होंने कहा कि वे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग महासमुन्द से बात कर रहे हैं, आपके पंचायत में प्रधानमंत्री नल जल में काम करने के लिए लेबर लोग जा रहे है, उनके राशन के लिए 60000 रूपये आपके खाते में डाल रहे, बोला जा रहा है तथा 60000 रूपये में से गाड़ी खर्चा एवं रास्ते का अन्य खर्च के नाम पर 20000 रुपये फोन पे नंबर +91-8403856013 पर श्रीकांत शर्मा के पास भेजने कहा जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ठगों के झांसे में न आये, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किसी प्रकार के राशि हेतु किसी भी सरपंचों के पास कॉल नहीं किया जा रहा है। यह पूर्ण रूप से भ्रामक है। अगर किसी के पास इस प्रकार का कॉल आता है तो कृपया अपने नजदीकी थाने में रिपोर्ट करें।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

