खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में बीती रात गेरसा धान खरीदी केंद्र के कम्प्यूटर ऑपरेटर की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई। ग्रामीणों की मानें, तो यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही प्रेम प्रसंग आधार पर एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मृतक दया साहू.
जानकारी के अनुसार, कम्प्यूटर आपरेटर दया साहू से एक आरोपी का विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने दया को पीट-पीटकर लहुलूहान कर दिया। घटना के बाद तत्काल दया को सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज रेफर किया गया। रायगढ़ ले जाते समय पीड़ित ने दम तोड़ दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दया साहू का तराईमार गांव में किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से आरोपी ने दया साहू की पीट-पीटकर हत्या कर दी है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

