खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से इंदौर, भोपाल और प्रयागराज के लिए नई उड़ानें शुरू हो गई है। ये सभी उड़ानें इंडिगो ने शुरू की है। रविवार को इंदौर रायपुर के लिए शुरू हुई नई फ्लाइट से 60 यात्री रायपुर पहुंचे और 62 यात्री इंदौर के लिए रवाना हुए। यह फ्लाइट रोजाना संचालित की जाएगी। इस नई फ्लाइट के साथ प्रदेश के यात्रियों को इंदौर के लिए अब रोजाना दो उड़ानें उपलब्ध होंगी। भोपाल के लिए शुरू हुई नई उड़ान से 52 यात्री यहां आए तथा 55 यात्रियों ने भोपाल के लिए उड़ान भरी। यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित की जाएगी। इसी तरह प्रयागराज के लिए शुरू हुई नई फ्लाइट से 45 यात्री यहां पहुंचे हैं तथा 42 यात्री प्रयागराज के लिए रवाना हुए। यह फ्लाइट सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को संचालित की जाएगी।
विशाखापट्टनम के लिए फ्लाइट आज से हुई शुरू
प्रदेश के हवाई यात्रियों को सोमवार 31 मार्च से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विशाखापट्टनम के लिए नई फ्लाइट मिलेगी। इंडिगो ने रायपुर-विशाखापट्टनम सेक्टर में यह फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित करने का शेड्यूल जारी किया है। कंपनी इस सेक्टर में 78 सीटर एटीआर विमान की सेवाएं उपलब्ध कराएगी। शेड्यूल इंडिगो 6 ई 7295 रायपुर से 8.50 बजे, विशाखापट्टनम 10.20 बजे, 6 ई 7296 विशाखापट्टनम से 11 बजे, रायपुर 12.30 बजे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

