खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। ठेकेदार को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले फरार पेटी कॉन्ट्रैक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, कंस्ट्रक्शन कंपनी मेसर्स आर्या ने जल जीवन मिशन परियोजना के तहत जल-नल कनेक्शन का काम पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में आरोपी शकील अहमद को सौंपा था। लेकिन आरोपी काम अधूरा छोड़कर फरार हो गया और पैसे वापस मांगे जाने पर खुद को पत्रकार बताकर धमकी देता था।
पूरा मामला साल 2023 का है, मेसर्स आर्या कंस्ट्रक्शन कंपनी ने तमनार और घरघोड़ा ब्लॉक में जल जीवन मिशन योजना के तहत जल-नल आपूर्ति का कार्यादेश लिया था। शकील अहमद को जुलाई 2023 में पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में ठेका दिया गया। कंपनी ने उसे जुलाई-अगस्त, सितंबर-अक्टूबर में नकद और नवंबर माह में चेक के माध्यम से कुल 22।50 लाख रुपये का भुगतान किया। इसके अलावा कार्य के लिए कोटरीमाल स्टोर में 330 टन सीमेंट, 30।93 टन स्टील, 52,000 मीटर पाइप, 17,000 मीटर कंपोजिट पाइप सहित अन्य निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई गई।
जनवरी 2024 में शकील अहमद काम छोड़कर फरार हो गया। जब 11 जनवरी 2024 को सामग्री का मिलान किया गया, तो 135 टन सीमेंट, 13 टन स्टील, 3,000 मीटर पाइप, 4,000 मीटर कंपोजिट पाइप और अन्य सामान सहित करीब 25 लाख रुपये मूल्य की सामग्री गायब पाई गई। शिकायतकर्ता के अनुसार शकील अहमद ने 22।50 लाख नगद और 25 लाख रुपए के समान लेकर फरार हो गया।
मेसर्स आर्या कंस्ट्रक्शन कंपनी रायगढ़ के एकाउंटेंट मिथलेश कुमार पटेल ने 28 मार्च को थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर घरघोड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 72/2025 धारा 409 भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग

