खबर वर्ल्ड न्यूज-डिगम्बर प्रसाद तिवारी-रायपुर। मॉ बंजारी के पावन चरणों मे मढ़ी बंजारी की पावन मिट्टी हिन्दू नववर्ष व चैत्र नवरात्र के अवसर में संगीतमयी विराट श्रीमद देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे व्यासपीठ पर धर्म प्रचारक आचार्य राहुल जी महाराज युवा भागवत प्रवक्ता नगर पंचायत पलारी वाले सुशोभित होकर कथा का रसपान कराएंगे। पारायण कर्ता पंडित रामराज तिवारी बनारस वाले होंगे। इस आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती जमुना छेदीलाल साहू, कुमारी गेंदराम साहू,कमला परसराम साहू एवं समस्त साहू परिवार होंगे।
30 को प्रातः 9 बजे विशाल कलश यात्रा पूरे ग्राम भ्रमण के साथ ज्योति प्रज्वलित ,वेदी पूजन, देवी भागवत महात्म्य 31 को शुकदेव जन्म ,राजा शान्तनु की कथा, रामायण कथा, प्रहलाद नारायण समागम, कृष्ण जन्म महिसासुर की कथा 01 अप्रैल को महाआरती, 04 जन्मेजय के द्वारा सर्प यज्ञ, रम्भ करम्भ की उत्तपत्ति, 02को माता का विशेष श्रृंगार पूजन, जगदम्बिका महिमा, हरिश्चन्द्र उपाख्यान 03 को त्रिशंकु की कथा, विश्वामित्र से बैर, दुर्गा अवतार प्रकाट्य महोत्सव 04 को लोको का वर्णन ध्रुव चरित्र, नरको का वर्णन शिव पार्वती विवाह महोत्सव, 05 को गंगा एवं तुलसी उत्तपत्ति, तुलसी पूजन सावित्री महात्म्य, मॉ भगवती को 56 भोग अर्पण,06 को दान धर्म फल, दुर्वासा का श्राप, लक्छमी उपाख्यान, 07 को स्वयम्भू मनु की उत्तपत्ति, विंध्याचल पर्वत की कथा, सदाचार भाव, रुद्राक्ष की महिमा, गायत्री महिमा, देवी भागवत की महिमा चढ़ोत्तरी,108महाआरती, 08 को गायत्री सहस्त्र नाम, हवन पूर्णाहुति, शोभायात्रा, महाप्रसादी के साथ सम्पन्न होगा। यह कार्यक्रम बाजार चौक मढ़ी में होगा।
कथा दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगी जिसमें अधिक से अधिक संख्या श्रद्धालु को में कथा श्रवण हेतु आने की अपील की गई है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

