खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के पुलगांव थाना अंतर्गत जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में चार-पांच नकाबपोशों ने एक हिस्ट्री शीटर को चाकू से गोद-गोदकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि मामला शुक्रवार देर रात 10.15 बजे का है। दुर्ग सिकोला भाठा निवासी हिस्ट्री शीटर बदमाश अवतार मरकाम (40 साल) चिखली में स्थित इंदर ढाबा में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। इसी दौरान अचानक चार से पांच नकाबपोश युवक चाकू लेकर आए और अवतार पर कई वार किए। इससे उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी औतार की हत्या की नियत से ही आए थे और उसी के ऊपर जानलेवा हमला किया। उन्होंने उसके गले, सीने और कानपट्टी के पास चाकू से कई वार किए और फरार गए। उसके दोस्त ने वहां मौजूद लोगों की मदद से उसे तुरंत शंकराचार्य हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हिस्ट्री शीटर है
अवतार मरकाम मोहन नगर थाने का निगरानी बदमाश और हिस्ट्री शीटर है। उसके खिलाफ मोहन नगर थाने सहित जिले के अन्य थानों में कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस पता लगा रही है कि उसकी हत्या किसी दूसरे गैंग के लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते की है या फिर किसी दूसरे ने खबर लिखे जाने तक आरोपियों का कोई पता नहीं चल पाया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

