खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में आज शुक्रवार काे विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। जिले के कलेक्टर ने कैंप का निरीक्षण किया और आयोजन की सराहना की। इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के नर्वेद सिंह एवं जिला संगठक रेड क्रॉस संघ के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। यह रक्तदान शिविर जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। आयोजन के दौरान जिले के विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर के आयोजकों ने इस बात पर जोर दिया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस पुनीत कार्य से जुड़ सकें।
बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा ने रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, समाज के हर नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने रक्तदाताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका यह योगदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक होगा। इस दाैरान रेड क्रॉस सोसाइटी के नर्वेद सिंह एवं जिला संगठक रेड क्रॉस संघ के संतोषी कावरे, डॉ. परमसागर, डॉ. रमेश कटम, कैलाश दीमर, मोहम्मद शादिक सहित जिला संगठक रेड क्रॉस संघ के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

