खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिनों में नागरिकों की सुविधा और शासकीय राजस्व संग्रहण को ध्यान में रखते हुए जिले के उप पंजीयन कार्यालय 29 मार्च (शनिवार), 30 मार्च (रविवार) और 31 मार्च (ईद-उल-फितर) को भी खुले रहेंगे। इन दिनों में भी दस्तावेजों का पंजीयन कार्य नियमित रूप से जारी रहेगा।
कलेक्टर श्री राहुल देव ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा कि अवकाश के दिनों में भी जिले के तीनों उप पंजीयक कार्यालयों में पंजीयन की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वित्तीय वर्ष के अंत में होने वाले राजस्व संग्रहण में कोई बाधा न आए। जिला पंजीयक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम माह पूर्ण होने में मात्र कुछ ही दिवस शेष हैं। अतः अवकाश के दिनों में भी पंजीयन का कार्य किया जाएगा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

