खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। इस बार मार्च महीने में ही छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपने प्रचंड रूप का परिचय देना शुरू कर दिया है। रायपुर, बिलासपुर और अन्य प्रमुख शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई है और इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। विशेषज्ञों ने दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित व्यक्तियों के लिए यह समय बेहद खतरनाक हो सकता है। यदि किसी कारणवश बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर को ढक कर और हल्के रंग के कपड़े पहन कर ही बाहर निकलें। तेज धूप में लंबे समय तक रहने से लू (हीट स्ट्रोक) का खतरा बढ़ जाता है, जिसके कारण स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

