खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कोहकमेटा थाना अंर्तगत कुतुल-बेड़माकोटी मार्ग में बस्तर फाइटर का एक जवान नक्सलियाें द्वारा लगाये गये आईईडी विस्फाेट की चपेट मे आने से घायल हाे गया है। जिसे तत्काल घटना स्थल से पुलिस कैंप लेकर जाकर उसका प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला अस्पताल पंहुचाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कोहकामेटा क्षेत्रांतर्गत कैम्प कुतूल से आईटीबीपी, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन हेतु बाईक के माध्यम से कुतुल एवं नवीन कैम्प बेड़माकोटी के मध्य रवाना हुई थी। सर्चिंग के दौरान लगभग 9:30 से 10:00 बजे के मध्य कैम्प कुतूल से 1.5 किमी. की दूरी पर कुतुल-बेड़माकोटी मार्ग में नक्सलियाें द्वारा लगाये गये आईईडी में विस्फाेट हुआ। आईईडी विस्फाेट की चपेट में आने से बस्तर फाइटर्स के 1 जवान के घायल हाे गया, जवान के सिर, हाथ और पैर में चोट आई है। जिसके बाद उसे साथी जवानों ने मौके से निकाला और पुलिस कैंप लेकर गए। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। फिर घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल पंहुचाया गया है। विदित हाे किउस इलाके में हाल ही में सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित किया गया है, जिससे नक्सली बौखलाए हुए हैं।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि जवान की स्थिति खतरे से बाहर है। फिलहाल उस इलाके में पुलिस सर्च अभियान चला रही है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

