खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक आज सुबह 11 बजे गांधी सदन में आयोजित होगी। महापौर मीनल चौबे इसमें 2000 करोड़ रुपये का बजट पेश करेंगी। बजट में पानी टंकी निर्माण, जोन पुनर्गठन और आय के नए स्रोत बढ़ाने के लिए पहली बार म्यूनिसिपल बांड लाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इस मुद्दे पर सदन में हंगामे की संभावना जताई जा रही है।
डेढ़ दशक बाद भाजपा की बहुमत वाली पहली सामान्य सभा
नगर निगम में 15 साल बाद भाजपा की बहुमत वाली सामान्य सभा की यह पहली बैठक होगी। महापौर मीनल चौबे वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी, जो पिछले बजट से 100 करोड़ रुपये अधिक होगा। पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने 2024-25 में 1901 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था, जबकि 2023-24 का बजट 1608 करोड़ रुपये का था।
महापौर मीनल चौबे के बजट में शहर के ट्रैफिक सिस्टम सुधारने के लिए 25-25 करोड़ की दो मल्टीलेवल पार्किंग, रायपुर से महादेवघाट मार्ग पर गौरवपथ निर्माण और तीन स्थानों पर वर्किंग वूमन हॉस्टल बनाने के लिए 48 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
बैठक में नगर निगम के 10 जोनों के पुनर्गठन का प्रस्ताव भी चर्चा के लिए लाया जाएगा, जिसमें प्रत्येक जोन में 7-7 वार्ड होंगे। यह प्रस्ताव गुरुवार को महापौर की अध्यक्षता में हुई एमआईसी बैठक में पारित किया गया था, जिसे अब सामान्य सभा में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। बैठक की शुरुआत 1 घंटे के प्रश्नकाल से होगी।
नगर निगम द्वारा अतिरिक्त आय के स्रोत बढ़ाने के लिए 200 करोड़ रुपये के म्यूनिसिपल बांड लाने का प्रस्ताव सदन में पेश किया जाएगा। पक्ष-विपक्ष के सदस्य इस पर चर्चा करेंगे, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस प्रस्ताव को लेकर सदन में हंगामे की संभावना है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

