इस साल चैत्र नवरात्रि 9 नहीं बल्कि 8 दिन की होगी। ऐसे में कई लोगों को नवरात्रि की अष्टमी और नवमी की डेट को लेकर कंफ्यूजन हो रहा है।दरअसल अष्टमी का दिन नवरात्रि में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
कहते हैं इसी दिन देवी दुर्गा ने चंड-मुंड का संहार किया था, इस दिन व्रत पूजा करने से नवरात्रि के नौ दिन की पूजा का फल मिलता है। बहुत से लोग अष्टमी के दिन घरों में कन्या पूजन कराते हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि में अष्टमी कब है, पूजा मुहूर्त, देवी पूजन की विधि सब जानें।
दुर्गाष्टमी पर किस देवी की पूजा होती है ?
चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। यह मां का आठवां स्वरूप होता है। मां दुर्गा के यूं तो सभी स्वरूप बेहद ही शुभ, पूजनीय और महत्वपूर्ण होते हैं लेकिन देवी भागवत पुराण के अनुसार महादेव के साथ उनकी अर्धांगिनी के रूप में हमेशा महागौरी ही विराजमान रहती हैं। शुभ चक्र जागृत होता है और व्यक्ति के सभी असंभव कार्य पूरे होने लगते हैं।
चैत्र नवरात्रि 2025 महाष्टमी कब ?
चैत्र नवरात्रि अष्टमी – 5 अप्रैल 2025
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 4 अप्रैल 2025 को रात 8 बजकर 12 मिनट पर होगी और इसकी समाप्ति 5 अप्रैल 2025 को रात 07 बजकर 26 मिनट पर होगी।
संधि पूजा मुहूर्त रात 07.02 – रात 07.50
शुभ सुबह 7.41 – सुबह 9.15
चर दोपहर 12.24 – दोपहर 1.58
लाभ दोपहर 1.58 – दोपहर 3.33
अमृत दोपहर 3.33- शाम 5.07
चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पूजा विधि, भोग
चैत्र नवरात्रि के अष्टमी तिथि पर माँ महागौरी को लाल रंग की चुनरी में बताशे, सिक्का, नारियल रखकर देवी को अर्पित करें। माता को नारियल या फिर नारियल से बनी चीजों का भोग अवश्य लगाएं। भोग लगाने के बाद नारियल को किसी ब्राह्मण को दान दें और इसे प्रसाद रूप में पूजा में शामिल सभी लोगों को अवश्य दें। इसके अलावा जो लोग अष्टमी तिथि के दिन कन्या पूजन करते हैं वो इस दिन मां को पूरी, सब्जी, हलवे, काले चने, का भोग भी लगाते हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

