खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। आयुष विभाग द्वारा जिला जेल देवरी में प्रतिमाह दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर और सात दिवसीय योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से कैदियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, इससे कैदियों के जीवन में महत्वपूर्ण सुधार आया है और उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हुआ है। वे अधिक आत्म-नियंत्रित और सकारात्मक हो रहे हैं। योग और ध्यान करने से कैदियों को मानसिक शांति और आत्म-नियंत्रण के साथ ही भावनात्मक रूप से स्थिर और शांत हो रहे हैं। कई कैदियों को बीमारियों खासकर रक्तचाप और तनाव से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल रही है। नियमित योगाभ्यास से अनुशासन की भावना विकसित हुई और कैदियों में धैर्य तथा आत्म-संयम बढ़ा है। शिविर के माध्यम से जेल में एक शांत और सहयोगी माहौल बन रहा है, जिससे जेल प्रशासन को भी सकारात्मक बदलाव महसूस हो रहे हैं।
जेल अधीक्षक सुश्री ममता पटेल ने बताया कि कई कैदी, जो लंबे समय से तनाव, क्रोध और अवसाद जैसी समस्याओं से जूझने के साथ बेहद चिंतित और अस्थिर रहते थे। जेल में रहने के कारण उनका मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा था और वे अक्सर निराश महसूस करते थे। जब उन्होंने पहली बार योग सत्रों में भाग लिया और प्रशिक्षकों की मदद से धीरे-धीरे प्राणायाम, ध्यान और सरल योगासन सीखने शुरू किए। कुछ हफ्तों के भीतर ही उन्होंने महसूस किया कि उनका गुस्सा कम हो रहा है, तनाव घट रहा है और नींद में सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य शिविरों के दौरान कैदियों की नियमित स्वास्थ्य जांच हुई, और उन्हें आयुर्वेदिक चिकित्सा, उचित आहार और प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़ी जानकारी दी गई। योग और आयुर्वेदिक जीवनशैली को अपनाने के बाद उनकी सेहत में निरंतर सुधार होने लगा। अब वे अन्य कैदियों को योग के लाभों के बारे में जागरूक कर रहे हैं और उन्हें इस अभ्यास में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

