खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में आज बुधवार काे एक नया और सकारात्मक बदलाव देखने को मिला, जब दंतेशपुरम गांव के सैकड़ों ग्रामीण, युवा और बुजुर्ग थाना पहुंचे, लेकिन विरोध प्रदर्शन के लिए नहीं, बल्कि गांव के विकास कार्यों की मांग को लेकर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी सलीम खाखा के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए सड़क, पुल-पुलिया और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग करते हुए उन्होंने बताया कि गांव अब भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी में कई तरह की परेशानियां आती हैं। इस घटनाक्रम को प्रशासन और पुलिस ग्रामीणों के बढ़ते विश्वास के रूप में देख रही है। थाना प्रभारी सलीम खाखा ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि इन मांगों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर जल्द समाधान किया जाएगा। साथ ही उन्हाेने सुकमा के युवाओं को खेल सामग्री प्रदान किया।
गाैरतलब है कि बस्तर संभाग का सुकमा जिला आज भी सबसे अधिक नक्सल प्रभावित माना जाता है, यहां के ग्रामीण कभी पुलिस और प्रशासन से दूरी बनाए रखना आम बात थी, पुलिस और सुरक्षाबलाें के कैंप खाेलने का विरोध प्रदर्शन करते दिखते थे, वहीं अब हालात बदल रहे हैं। और ग्रामीणअब बुनियादी सुविधाओं की मांग करने के लिए खुलकर आओ आने लगे हैं। सुकमा के ग्रामीणों की मांगों को सुनने के बाद थाना प्रभारी ने युवाओं को खेल सामग्री भी वितरित की, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनाने और युवाओं को सही दिशा में प्रेरित करने का संदेश दिया । बस्तर का यह घटनाक्रम दर्शाता है कि अब ग्रामीण पुलिस और प्रशासन पर भरोसा जता रहे हैं, और अपने अधिकारों एवं विकास की मांग को लेकर सीधे संवाद कर रहे हैं। यह बदलाव नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति और विकास की ओर बढ़ते कदमों का संकेत देता है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

