खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन 27 मार्च, गुरुवार को दोपहर एक बजे से इंडोर स्टेडियम, माहका में संपन्न होगा। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान 120 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।
इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना में शामिल होकर नो विवाहित जोड़ो को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। उल्लेखनिय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना और सामूहिक विवाह के माध्यम से सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। इस आयोजन से न केवल नवविवाहित जोड़ों को सरकार की सहायता मिलेगी, बल्कि समाज में विवाह को लेकर व्यर्थ के खर्चों को रोकने का संदेश भी जाएगा।
वहीं सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।आयोजकों ने जिले के सभी नागरिकों से इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनने और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने की अपील की गई है।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

