नवरात्रि हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसका महत्व शास्त्रों में भी बताया गया है। नवरात्रि का पावन पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के लिए समर्पित होता है। धार्मिक मान्यतानुसार नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा का आगमन 9 दिनों के लिए धरती पर होता है और मां अपने भक्तों की सारी मुरादें पूरी करती हैं।
नवरात्रि नाम के अनुसार 9 दिनों की होती है, जिसमें नवरात्र का अर्थ होता है ‘नौ राते’। नवरात्रि के 9 दिनों में देवी दुर्गा के 9 स्वरूपों मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। लेकिन इस वर्ष 2025 में चैत्र नवरात्रि नौ के बजाय 8 दिनों की होती है। जानते हैं चैत्र नवरात्रि पर घटस्थापना का मुहूर्त और पूजा विधि।
चैत्र नवरात्रि 2025 घटस्थापना मुहूर्त
नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। घटस्थापना के बाद नौदिवसीय नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। लेकिन घटस्थापना शुभ मुहूर्त और सही विधि से करना अति आवश्यक होता है। इसलिए जान लीजिए कि नवरात्रि के पहले दिन यानी रविवार 30 मार्च 2025 को घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के लिए एक नहीं बल्कि दो शुभ मुहूर्त रहेंगे। पहला मुहूर्त 30 मार्च को सुबह 06 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। वहीं दूसरा मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट कर रहेगा। घटस्थापना या कलशस्थापना के लिए ये दोनों ही मुहूर्त बहुत शुभ हैं।
घटस्थापना पूजा विधि
घटस्थापना या कलश स्थापना के लिए शुद्ध मिट्टी में जौ मिलाकर। मां दुर्गा की प्रतिमा के बगल में रखें। फिर इसके ऊपर एक मिट्टी का कलश रखकर उसमें गंगाजल भरें। अब कलश में लौंग, हल्दी की गांठ, सुपारी, दूर्वा और एक रुपये का सिक्का डालें।
फिर ऊपर से 5 आम के पत्ते रखकर कलश पर मिट्टी का ढक्कन लगा दें। ऊपर में चावल, गेहूं और नारियल रखें। नारियल को रखने से पहले इसमें स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर लाल रंग के कपड़े से लपेटकर कलावा जरूर बांधें।
कलश स्थापना के बाद मां दुर्गा और मां शैलपुत्री की पूजा करें। देवी को सफेद फूल, सिंदूर, कुमकुम, अक्षत, भोग आदि लगाने के बाद घी का दीपक जलाएं और मंत्र उच्चारण करने के बाद आरती करें।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

