खबर वर्ल्ड न्यूज-लेखराज चक्रधारी-दुर्ग। दुर्ग जिले के अंतर्गत आने वाले पाटन विधानसभा से महज कुछ ही किलोमीटर दूरी पर ग्राम बोरेंदा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर गड़बड़ी देखने को मिला है गरीबों को मिलने वाले शासन का राशन का मोटी रकम शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालित करने वाले डुमन सिन्हा की जेब पर जा रहा है, यहां गड़बड़ी कैसे हो रही है इसे विस्तार से बताते हैं
तौल काटे में छेड़छाड़
लगातार गरीबों के राशन पर रसूखदारों के द्वारा सेंड लगाया जा रहा था जिस पर शासन ने रोक लगाने के लिए डिजिटल तौल कांटे से शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन दिया जा रहा है लेकिन यहां डिजिटल कांटे में शासन का किसी तरह का सील मोहर नहीं लगा हुआ है जिसके कारण लोगों को मिलने वाले राशन में कटौती हो रही है।
अंधेर नगरी चौपट राजा
अंधेर नगरी चौपट राजा ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि शासकीय उचित मूल्य की दुकान डुमेश कुमार के नाम से संचालित हो रही है और इसमें माखन पटेल केशरा निवासी को बैठकर दुकान संचालित कर रहा है साफ शब्दों में कहा जाए की कार्य भर दूसरे का है और बैठकर कोई दूसरा संचालित कर रहा है यह शासन प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाता है क्योंकि ब्लॉक मुख्यालय से महज कुछ ही किलोमीटर दूरी पर ग्राम बोरेंदा में इस तरह का मामला निकलकर सामने आया है। अब सवाल यह उठता है कि क्या अधिकारी उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण नहीं करते? क्या अधिकारियों की साठ-गाठ से इस तरह शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित हो रही है? यह बड़ा सवाल अभी भी बना हुआ है।
गरीबों को मिलने वाले शक्कर के रेट में इजाफा
यह इजाफा शासन की ओर से नहीं किया गया है बल्कि इसे संचालित कर रहे शासकीय मूल्य की दुकान पर यह इजाफा हुआ है इस तरह से देखते हैं गांव में लगभग 1000 कार्ड है तो कार्ड पीछे₹5 कभी इजाफा होता है तो ₹5000 बैठे-बैठे जेब आ जाती है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

