खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र में स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक महिला की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, महिला किराए के मकान में अकेले रहती थी और मजदूरी करती थी। आज सुबह महिला की लाश घर के पीछे स्थित बाड़ी में पाई गई, जबकि घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ था। महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में पाई गई, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल के पास और घर के दरवाजे पर खून से सने हुए ईंट भी मिले हैं, जो इस मामले को और संदिग्ध बना रहे हैं।
कटघोरा थाना पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग

