खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। बलोदा चिमन लाल निवासी जी0आर0 इन्फ्रा बेसकैंप बलौदा थाना बलौदा में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 3-4 गार्ड के साथ पेट्रोलिंग सुरक्षा डियुटी पर थे। डियुटी के दौरान कंपनी के स्टोर गोदाम तरफ घुमते हुए गये तो देखें कि गोदाम का पीछे तरफ से चादर सीट उखडी हुई थी। तभी सभी कर्मचारी आसपास देखें तो दो व्यक्ति गोदाम स्टोर से पेंट की 05 बाल्टी, बैरिंग 5 पीस, डबलवार एलईडी लाईट को लेकर भाग रहे थे। जिसे दौडाकर पकडा गया और पुछताछ करने पर अपना नाम भूपेन्द्र बंजारे एवं सुनील पाटले निवासी ठडगाबहरा बताये। जिसके संबंध में सूचना कंपनी की लाईजनिंग मैनेजर पुष्पराज सिंह को दिया गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना बलौदा पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया। जो चोरी की सामान को अपने अन्य साथीयों के साथ मिलकर चोरी करना एवम मोटर सायकल व स्कुटी से सामान को अपने साथियों के घर छिपा कर रखना बताये। पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया तथा चोरी किये गये पेट 05 बाल्टी, 09 नग डबलवार, एलईडी लाईट, 08 बंडल जीआई तार एवं लोहे का राड एवं चोरी में प्रयुक्त दो मोटर सायकल एक स्कुटी को बरामद किया गया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

