खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कोलेंग में स्थित 80 वीं बटालियन में आरक्षक के पद पर पदस्थ एक सीआरपीएफ जवान ए. परमा शिवम उम्र 50 वर्ष निवासी तमिलनाडु के विरुधुनगर, शिवाकाशी के अचानक सीने में दर्द उठने से हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार रात में डिनर के बाद कैंप में टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक सीने में दर्द उठा, उसे अस्पताल लाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतक जवान जवान ए. परमा शिवम कुछ समय पहले ही बस्तर जिले के कोलेंग में पदस्थ हुए थे। बुधवार की रात कैंप मेस में खाना खाने के बाद फोन में परिवार वालों से बात करते टहल रहे थे। इसी बीच इसके सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद कैंप में ही स्थित मेडिकल में दवा लेने के लिए गए। जहां जवान अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गया। जिसके बाद वहां मौजूद जवानों ने इसकी जानकारी सीआरपीएफ अधिकारियों को दी। जिसके बाद जवान को सीधे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां इलाज से पहले ही जवान ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज गुरूवार काे मृतक जवान का पोस्टमॉर्टम के बाद जवान के शव को उनके गृहग्राम तमिलनाडु भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से उनकी माैत की संभावना व्यक्त की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

