साल 2025 में चैत्र नवरात्रि की शुरूआत 30 मार्च, रविवार से हो रही है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत महत्व है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रुपों की उपासना की जाती है। चैत्र माह में पड़ने वाले चैत्र नवरात्रि बहुत सौभाग्यशाली माने जाते हैं। हिंदू नव वर्ष का प्रथम माह चैत्र माह होता है। इस माह में नवरात्रि के दौरान किए जाने वाले उपाय बहुत कारगर सिद्ध होते हैं। विस्तार से जानते हैं उन उपाय के बारे में.
आर्थिक समस्या के लिए उपाय
अगर आप भी लंबे समय से पैसों की तंगी के कारण परेशान है या पैसा आपके हाथ में नहीं टिकता तो चैत्र नवरात्रि के दौरान लौंग का यह उपाय आपकी मुश्किल को कम कर सकता है। चैत्र में मां दुर्गा को 9 दिन तक रोज दो लौंग का जोड़ा अर्पित करें। साथ ही मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें।
कर्ज से मुक्ति के उपाय
अगर आपने किसी से कर्ज ले रखा है और आप उसे चुका पाने में असमर्थ है तो आप चैत्र नवरात्रि के दौरान इस उपाय को कर कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। नवरात्रि के दौरान हर दिन एक लौंग को जलाकर उसकी राख को मां दुर्गा को अर्पित करें।
घर से नकारात्मकता दूर करने के उपाय
चैत्र नवरात्रि के दौरान घर में पॉजीटिव एनर्जी के लिए घर के मेन गेट पर रोजना 9 दिन तक 2 लौंग जलाएं। ऐसा करने से घर से नकारात्मकता दूर होती है।
मनोकामना पूर्ति के लिए उपाय
अगर आप भी किसी मनोकामना की पूर्ति करना चाहते हैं तो नवरात्रि में रोज अपने हाथ में एक लौंग लेकर मां का मंत्र जपकर उनको अर्पित करें।
बुरी नजर के उपाय
अगर आप बुरी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो एक लौंग को काले कपड़े में बांध कर अपने पास रखें।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

