खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर में होलिका दहन को लेकर कई तरह की परंपराओं का निर्वहन आज भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में संभागीय मुख्यालय से लगभग 10 किमी ग्राम कलचा में रंगपंचमी के मौके पर होलिका दहन की परंपरा का निर्वहन किया गया। पुजारी मोहन बघेल की मौजूदगी में रथ पर मावली माता का छत्र सवार किया गया। इसके बाद ग्रामीण इस रथ को खींचकर मेला स्थल लाकर परंपरानुसार हाेलिका दहन संपन्न किया गया।
सरपंच पति जगेश बघेल ने बताया कि ग्राम कलचा मे मनाई जाने वाली होलिका दहन के पीछे की कहानी बस्तर राजपरिवार से जुड़ा है। माड़पाल की होली में बस्तर राजपरिवार के सदस्य के पहुंचने से कलचा में दूसरे दिन होलिका दहन होता था। क्योंकि उस गांव के भी लोग माड़पाल होली के उत्सव में शामिल हुआ करते थे। अगले दिन कलचा में होलिका दहन का कार्यक्रम फीका रहता था। इसीलिए बाद में लोगों ने रंगपंचमी पर होलिका दहन करने का निश्चय किया, तब से यह परंपरा लगातार चलती आ रही है।
जगेश बघेल ने बताया कि माता गुड़ी में पूजा-अर्चना के बाद चार पहिया वाले रथ में देवी का छत्र रखकर पुजारी, गाव के पटेल और ग्रामीण जुलूस के रूप में मावली गुड़ी पहुंचते हैं। देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन होता है। पंचमी के दिन जात्रा करके होली खेलने की भी परंपरा है जिसे आज बुधवार काे पूरा किया गया। ग्रामीणों की मौजूदगी में देर शाम पूजा पाठ के बाद 3 बतख और 40 बकरों की बलि देने की परंपरा का निर्वहन किया गया। सरपंच पति ने कहा कि पूजा के बाद अगले दिन सामूहिक भोज का कार्यक्रम होगा जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होंगे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

