रंग पंचमी होली के पांच दिन बाद आती है, इसे श्री पंचमी भी कहते हैं। इस दिन देवी देवता धरती पर आते हैं होली खेलने। ऐसे में कुछ खास उपाय रंग पंचमी पर करना धन दायक होता है। रंग पंचमी का त्योहार 19 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा का विधान है, इसलिए इसे देव पंचमी भी कहते हैं।
तरक्की रुक गई है, प्रमोशन नहीं हो रहा तो ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार रंग पंचमी पर हल्दी की पांच साबुत गाठें, एक रूपये का सिक्का लेकर, एक पीले रंग के कपड़े में बांधे और मां लक्ष्मी के सामने रख दें और फिर लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। इसके बाद इसे तिजोरी में रख दें। धन समृद्धि और सफलता के योग बनते हैं।
घर में आर्थिक परेशानी चल रही है, धन उधार लेने की नौबत आ गई है तो रंग पंचमी के दिन मां लक्ष्मी को गुलाल अर्पित करें, खीर का भोग लगाएं और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है इससे घर में धन लक्ष्मी ठहर जाती हैं।
रंग पंचमी पर एक स्टील के लोटे में जल गुड़ और गंगाजल मिलाएं। ॐ श्री पितृदेवताय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें और यह जल पीपल के वृक्ष की जड़ में अर्पण कर दें। कहते हैं इससे परिवार में विवाद समाप्त होता है।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि रंग पंचमी के दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी को गुलाल अर्पित करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है। साथ ही हवा में गुलाल उड़ाकर देवी-देवताओं को प्रणाम करें। इससे वैवाहिक जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर होती है।
रंग पंचमी के दिन कमल के फूल पर बैठी लक्ष्मी नारायण के चित्र को घर के उत्तर दिशा में स्थापित करें और लोटे में जल भरकर रखें। घी का दीपक जलाकर गुलाब के फूल चढ़ाएं। ॐ श्रीं श्रीये नमः मंत्र का तीन माला जाप करें। पूजा के बाद जल पूरे घर में छिड़ दें। मान्यता है इससे धन में बरकत देखने को मिलना शुरू हो जाती है।
Trending
- रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ
- नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी
- नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
- राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी
- महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- रक्षाबंधन पर केन्द्रीय जेल रायपुर में मुलाकात की व्यवस्था
- बिहान योजना से आत्मनिर्भर बनीं बिलासपुर की महिलाएं, पशु आहार संयंत्र से मिला रोजगार और नियमित आय
- जिला जेल मुंगेली में 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षा-बंधन पर्व

