खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। जिले में जल जगार महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके तहत लोगो क़ो जल और पर्यावरण क़ो संरक्षित रखने का संदेश देने प्रदेश और जिले के नागरिकों ने गंगरेल हाफ मैराथन, एन्डुरन्स रन और वॉकेथॉन में अपनी सहभागिता निभायी।
मैराथन में 10 किलोमीटर के एन्डुरन्स रन में धमतरी निवासी सुकलाल अवड़े का बहेतरीन जज्बा दिखाई दिया। सुकलाल अवड़े ने बताया कि उनकी उम्र 77 वर्ष कि है और वे धमतरी के रहने वाले है। उन्होंने पहली बार मेराथन में हिस्सा लिया और इस दौड़ क़ो समय पर पूरा करके बहुत ख़ुश है। उन्होंने बताया कि वे बेडमिंटन के खिलाडी है और वे 47 साल से बेडमिंटन खेल रहे है। अपनी फिटनेस के श्रेय उन्होंने संयमित खानपान, व्यायम, नशे से दूरी और कड़ी मेहनत क़ो दिया। श्री सुकलाल अवड़े ने बताया कि इस वर्ष बेस्ट मोटिवेशनल प्लेयर 2024 का अवार्ड रेलवे द्वारा चारोदा में दिया गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के कुशल नेतृत्व में धमतरी जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण के लिये किए जा रहे प्रयासों को सराहा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

