खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के सरहदी अबूझमाड़ क्षेत्र के थूलथूली में हुए मुठभेड़ मे शामिल जवानों के हौसला फजाई के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ मंत्री केदार कश्यप और रामविचार नेताम आज रविवार काे एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास पर पहुंचकर बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचकर दर्शन कर प्रदेश में सुख, शांति एवं संमृद्धि की कामना की । इसके बाद विजय शर्मा, केदार कश्यप एवं रामविचार नेताम दंतेवाड़ा के पुलिस लाइन कारली पंहुचकर डीआरजीऔर एसटीएफ जवानों सहित पुलिस अधिकारियों से मुलकात कर अब तक के सबसे बड़े मुठभेड़ में मिली सफलता के लिए बधाई देते हुए जवानाें से चर्चा किएवं मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के पास से जो हथियार बरामद किए गए हैं उसका अवलाेकन कर नक्सलियाें के नापक ईरादाें के संबंध में जाना। बताया जा रहा है कि इस कामयाबी के बाद वे अधिकारियाें की एक बैठक भी ले सकते हैं, जिसमें नक्सल मोर्चे पर आगे की रणनीति पर चर्चा की जायेगी।
उल्लेखनिय है कि दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर जवान 3-4 पहाड़ और नदी-नाले पार कर नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे थे। सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया। यह देश में नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन में से एक है। खास बात यह है कि इस ऑपरेशन में शामिल सभी जवान पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन में सैकड़ाें जवानों ने महज 2 घंटे की मुठभेड़ में ही 31 नक्सलियों को मार गिराया, तथा सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गये 16 नक्सलियाें की पहचान, 1.30 करोड़ के इनामी के रूप में की गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

