खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के गीदम थाना क्षेत्र अंर्तगत गीदम कन्या शाला में पदस्थ शिक्षक राकेश मिश्रा की कार को अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया है। शिक्षक राकेश मिश्रा ने आश्ंका व्यक्त करते हुए बताया कि एक दिन पहले बदमाश एक बच्चे को मारने के लिए दौड़ा रहे थे, तब शिक्षक ने उन्हें रोका था। इसी बात से नाराज बदमाशाें ने ही उनके कार में आग लगाई है। पीड़ित शिक्षक ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
शिक्षक राकेश मिश्रा ने पुलिस काे बताया कि एक दिन पहले उनके साथ के एक शिक्षक के पुत्र को कुछ बदमाश मारने के लिए दौड़ा रहे थे। उनका कहना था कि बच्चे ने स्कूटी से पाइप तोड़ दिया। बच्चा भागते हुए उनके घर आ गया था। डरा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने ऐसा करने से मना किया। वहीं कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच विवाद चलता रहा, लेकिन बाद में विवाद शांत हो गया था। घटना के अगले दिन आज रविवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच उनके घर के पास ही खड़ी उनकी कार को किसी ने आग लगा दी, कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कार में उनके कुछ दस्तावेज भी थे, जो जल गए। शिक्षक राकेश ने बताया कि उन्हें शक है कि एक दिन पहले जिनके साथ विवाद हुआ था वे ही कार में आग लगाए हैं। गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने कहा कि कार काे आग के हवाले करने वाले जो भी बदमाश हो उसे जल्द ही पकड़ लिया जायेगा । आस-पास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल जा रहे हैं, बदमशाें को नहीं बख्शा जाएगा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

