खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गांव, गौ और गांधी विषय पर पिछले एक दशक के कार्य को ध्यान में रखते हुए प्रदीप शर्मा को इस वर्ष का प्रतिष्ठित जमनाबेन लोक सेवक पुरुस्कार प्रदान किया गया है। इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ की पहली शख्सियत हैं।
सर्वोदय संस्था महाराष्ट्र गौ विज्ञान समिति एवं गांधी रिसर्च फाउंडेशन, जलगांव के तत्वावधान में यह पुरुस्कार प्रतिवर्ष देश के सुप्रसिद्ध गांधीवादी महिला नेत्री जमना बेन की स्मृति में दिया जाता है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कृषि एवं ग्रामीण विकास सलाहकार रहे प्रदीप शर्मा ने भूपेश सरकार के सुप्रसिध्द ग्रामीण योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बारी व रूरल इंडस्ट्रियल पार्क जैसी योजना के योजनाकार रहे हैं।
उन्हें महाराष्ट्र के धूलिया में एक जन समारोह में 9 मार्च को यह पुरस्कार उन्हें गांधी सेवा ग्राम आश्रम वर्धा के सचिव विजय तांबे व देश के प्रतिष्ठित गांधीवादी डॉ. सुमन बरंठ व पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश यादव के हाथों दिया गया।
इस अवसर पर उन्होंने जलगांव स्थित प्रसिद्ध गांधीवादी पद्म भूषण भंवर लाल जैन द्वारा स्थापित गांधी तीर्थ का भी अवलोकन किया एवं वरिष्ठ गांधीवादी चिन्तकों से मुलाकात कर विचार-विमर्श किया।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

