खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भाजपा पार्षद और एमआईसी सदस्य जोन अध्यक्ष संतोष नाथ उर्फ जलंधर को सरकारी जमीन फर्जी कागजातों से अपने नाम करने और उसे बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वैशाली नगर पुलिस ने इस मामले में पहले ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी पार्षद जलंधर सिंह ने उद्योग विभाग और अन्य की निजी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें अपने नाम रजिस्ट्री कराया और फिर अन्य लोगों को बेच दिया। मामले के खुलासे के बाद वैशाली नगर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
आरोपी पार्षद निर्दलीय चुनाव जीतकर पहले कांग्रेस में शामिल हुआ था और बाद में भाजपा सरकार बनने के बाद भाजपा की सदस्यता ले ली थी। थाना वैशाली नगर में आरोपी जलंधर के खिलाफ एक अन्य जमीन फर्जीवाड़े का मामला भी दर्ज है। इस मामले में जवाहर नगर सुपेला निवासी प्रार्थी देवनाथ गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी कार्तिक नंद शर्मा, पुरुषोत्तम उर्फ अरविंद भाई, राजेंद्र सोनी, हरिश राठौर के साथ मिलकर कोहका वार्ड 14 बाबादीप सिंह नगर की जमीन (खसरा नंबर 5407/4 और 5407/3) का फर्जी पेपर तैयार कर धोखाधड़ी की गई। जिसके बाद वैशाली नगर पुलिस ने इस मामले में धारा 420, 467, 468, 471 और 120-बी भादवि के तहत अपराध दर्ज किया था। मामले में पहले ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, अब मुख्य आरोपी जलंधर को भी पुलिस ने पकड़कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

