खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के थाना कोरर क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बुधियारमारी और भैंसगांव में 2015 में 3 परिवारों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी और उन्हें गांव से भगाने के मामले में फरार 5 नक्सल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें कार्तिक उसेंड, संतूराम हुपेंडी, चंदन सलाम, सोमारू उर्फ कोलू और लक्ष्मण नुरेटी शामिल हैं। पूछताछ में उन्होंने 2015 में ग्रामीण परिवारों से मारपीट कर उन्हें इलाके से भगाने की बात कबूल की है। हार्डकोर नक्सली राजे कांगे, प्रभाकर की गिरफ्तारी और कई आत्मसमर्पित नक्सलियों से पुख्ता जानकारी इकट्ठा करने बाद उक्त पांचों आराेपियाें को रविवार को कोरर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उक्त 5 आराेपियाें को हिरासत में लेने के विराेध में रविवार काे 3 गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर इसका विरोध जताते हुए उनको बेकसूर बताते हुए उन्हें आम ग्रामीण बताया और नक्सल संगठन से उनका किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया, लेकिन जब पुलिस के द्वारा ग्रामीणाें काे असलियत की जानकारी दी गई और गिरफ्तार आराेपियाें ने अपना अपराध कबूल करने की जानकारी मिली ताे विराेध करने पंहुचे ग्रामीण वहां से वापस लाैट गये। काेरर पुलिस ने कार्यवाही उपरांत आज साेमवार काे गिरफ्तार 5 नक्सल आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर उन्हें जेल दाखिल कर दिया है।
कांकेर एडीओपी माेहशीन खान ने बताया कि थाना कोरर के एक प्रकरण में फरार 3 नक्सली आरोपी 1. कार्तिक उसेण्डी पिता बाल सिंग उसेण्डी 2. संतुराम हुपेण्डी पिता फुलसिंग हुपेण्डी 3. चंदन सलाम पिता मंगतूराम सलाम सभी निवासी बुधियारमारी टोण्डामर का एवं थाना कोरर के ही अन्य प्रकरण में फरार 2 नक्सली आरोपी 1. सोमारू उर्फ कोलू पिता स्व फगनू राम कावड़े, 2. लक्ष्मण नुरेटी पिता स्व प्रताप नुरेटी दोनो निवासी भैंसगांव थाना कोरर जिला कांकेर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो वर्ष 2015 में ग्राम भैंसगांव व टोण्डामरका थाना कोरर से तीन ग्रामीण परिवारों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर गांव से बाहर निकालना स्वीकार किये। तभी से ये सभी नामजद नक्सली आरोपी फरार चल रहे थे। जिनके बारे में गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली राजे कांगे एवं प्रभाकर की एवं कई नक्सलियों के आत्मसर्पण के पश्चात पुख्ता सूचना मिलने पर गिरफ्तार किया गया। थाना कोरर में पंजीबध्द अगल-अलग 2 प्रकरणों में उपरोक्त नक्सली आरोपियों को गिरफ्तार कर आज साेमवार काे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हे जेल में निरूध किया गया है। हार्डकोर नक्सली राजे कांगे एवं प्रभाकर की गिरफ्तारी एवं कई नक्सलियों के आत्मसर्पण पश्चात उनसे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर नक्सलियों एवं उनके मददगारों को लगातार गिरफ्तार किया जा रहा है, उक्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

