खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित कोंडापल्ली में आजादी के बाद पहली बार पंहुचे भारत सरकार के विशेष सचिव आंतरिक सुरक्षा आईपीएस प्रवीण वशिष्ट ने कोण्डापल्ली में स्थापित नवीन सुरक्षा, साप्ताहिक बाजार, स्वास्थ्य एवं आधार शिविर का अवलोकन किया।
मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक अर्न्तगत अत्यंत सुदूर क्षेत्र कोण्डापल्ली में भारत सरकार के विशेष सचिव आंतरिक सुरक्षा आईपीएस प्रवीण वशिष्ट, पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ पवन देव गौतम, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, प्रमुख सचिव निहारिका नारिक, एडीजी विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर संबित मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने कोण्डापल्ली में स्थापित नवीन सुरक्षा, साप्ताहिक बाजार, स्वास्थ्य एवं आधार शिविर का अवलोकन किया।
कोण्डापल्ली में कई दशकों बाद साप्ताहिक बाजार भी जिला एवं पुलिस प्रशासन के मदद से संचालित हो रहा है, जिससे ग्रामीणों में अत्यंत हर्ष का माहौल है। बिजली, पानी, सड़क, मोबाईल टॉवर जैसे सभी प्रकार की बुनियादि सुविधाओं की पहुंच इन सुदूर क्षेत्रों में हो रही है जिससे ग्रामीण शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विभिन्न सुविधाओं की मांग अब भयमुक्त होकर करने लगे हैं।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

