खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम जिले के बचेड़ी गांव में तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 25 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है।
मामला लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बचेड़ी का है। जहां आज रविवार सुबह करीब 7:30 के आसपास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में 30 लोग सवार थे। हादसे में 25 लोगों को चोटें आई है। घटना के तुरंत बाद घायलों को डायल 112 टीम और संजीवनी 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारा में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि प्रशासन के सुस्ती रवैया से लगातार जिले में पिकअप हादसे हो रहे हैं। कुछ महीने पहले कुकदूर थाना क्षेत्र में पिकअप हादसा हुआ था, जिसमें 19 लोगों की जान चली गई थी। उसके बावजूद शासन-प्रशासन की सुस्ती रवैया के चलते आए दिन पिकअप हादसे से हो रहे हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

