खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। मालखरौदा थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम छपोरा में फर्जी भारतीय स्टेट बैंक शाखा १८ सितंबर से खुला है, जहां 06 व्यक्ति कार्यरत है, मालखरौदा थाना प्रभारी द्वारा पूछताछ करने पर अनिल भास्कर एवं अन्य के द्वारा एक राय होकर भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर रुपए लेकर छल पूर्वक कूट रचना करते हुए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर फर्जी बैंक खोल कर धोखाधड़ी स्वीकार किया, रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान घटना स्थल ग्राम छपोरा से 09 नग कम्प्युटर सेट प्रिंटर, बैटरी तथा फर्नीचर सामाग्री को जप्त किया गया है। मामला गंभीर प्रकृति का होने से अंकिता शर्मा पुलिस अधीक्षक जिला सक्ति के द्वारा आरोपीयो को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया साइबर टीम की मदद से आरोपी अनिल भास्कर की गिरफ्तारी हेतु उसके निवास स्थान ग्राम दुम्हनी थाना बिलाईगढ़ घर से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया तथा लोगो से ठगी किए रकम में से कुल रकम 6,60,000 रुपए अलग-अलग यूपीआई आईडी से प्राप्त किया उक्त राशि से विलासिता पूर्ण आराम के लिए खरीद गए सामग्री भी जप्त की गई!आरोपी के बैंक खाता में बचत रकम 83,000 रुपए को सीज कराया गया है। पूछताछ पर उनके अन्य 08 सहयोगियों के नाम का भी खुलाशा हुआ है जिनका पुलिस अधीक्षक के मार्ग निर्देशन में अलग-अलग टीम बनाकर गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया है। आरोपी के विरुध्द पर्याप्त सबूत पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
आरोपी अभ्यस्त एवं शातिर प्रवृत्ति का है, जिसके विरुध्द रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 7,50,000 रुपये की ठगी करने का थाना तोरखा जिला बिलासपुर में भी धोखाधड़ी का अपराध पंजीबध्द है इसके अलावा आरोपी द्वारा अलग-अलग जगहों में अनेकों व्यक्ति से अलग-अलग विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी किया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

