दोष से मुक्ति दिलाने वाले व्रत को प्रदोश व्रत कहा जाता है। ये व्रत कलियुग में समस्त संकटों से मुक्ति पाने और मोक्ष की राह आसान करने वाला गया है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और पार्वती की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने से व्यक्ति को हर एक दुख से निजात मिल सकती है। इसके साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस साल मार्च में प्रदोष व्रत कब-कब रखा जाएगा, नोट कर लें इसकी डेट, मुहूर्त।
मार्च 2025 में प्रदोष व्रत कब-कब ?
पहला प्रदोष व्रत – मार्च में पहला प्रदोष व्रत 11 मार्च 2025 मंगलवार को होगा। ये फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष का भौम प्रदोष व्रत होगा।
फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी तिथि 11 मार्च 2025 को सुबह 8.13 से शुरू होकर 12 मार्च को सुबह 9.11 मिनट तक रहेगी।
पूजा मुहूर्त – शाम 6.27 – रात 8.23
दूसरा प्रदोष व्रत – मार्च में दूसरा प्रदोष व्रत 27 मार्च 2025 गुरुवार को किया जाएगा। ये चैत्र माह का गुरु प्रदोष व्रत होगा।
चैत्र कृष्ण त्रयोदशी तिथि 27 मार्च को प्रात: 1.42 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन रात 11.03 मिनट पर होगा।
पूजा मुहूर्त – शाम 6.44 – रात 8.59
भौम प्रदोष व्रत महत्व
मंगलवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष को भौम प्रदोष के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों में इस दिन को कर्ज उतारने के लिए बड़ा ही श्रेष्ठ माना जाता है। पुराणों में बताया गया है कि त्रयोदशी की रात के पहले प्रहर में जो व्यक्ति शिव प्रतिमा के दर्शन करता है उसके समस्त समस्याओं का हल निकलता है।
गुरु प्रदोष व्रत महत्व
गुरु प्रदोष व्रत भगवान शिव और देवी पार्वती की कृपा पाने का सशक्त माध्यम है। गुरु प्रदोष व्रत आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने वाला माना गया है। इसके प्रभाव से जीवन में मानसिक शांति और सुख-समृद्धि का संचार होता है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

