खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का सातवां दिन आज कई महत्वपूर्ण मुद्दों और चर्चाओं से भरा रहेगा।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और मंत्री केदार कश्यप अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों का जवाब सदन में देंगे।
सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न पत्रों को विधानसभा में पटल पर रखेंगे। विधायक अजय चंद्राकर सिकल सेल मरीजों के भर्ती कर इलाज की सुविधा नहीं मिलने की ओर स्वास्थ्य मंत्री का ध्यानकर्षण करेंगे। विधायक सावित्री मंडावी दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय अडावल जगदलपुर में बच्चों को गुणवत्ताहीन भोजन मिलने पर समाज कल्याण मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगी। विभिन्न याचिकाओं को सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। बजट पर सामान्य चर्चा होगी।
Trending
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

