खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम सावनार इलाके में नक्सलियों ने मुखबीरी के आरोप में दो युवकों की हत्या कर दी है। वही दर्जन भर से ज्यादा ग्रामीणों की पिटाई करने के बाद उन्हें छोड़ दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले गंगालुर थाना क्षेत्र के सावनार पटेलपारा से नक्सली 20 से 25 ग्रामीणों को अगवा कर जंगल ले गये थे।
वहां नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर सभी का मोबाईल छीना और कुछ ग्रामीणों की बेदम पिटाई कर उन्हें छोड़ दिया। लेकिन शुक्रवार की रात नक्सलियों ने कामेश्वर कुरसम उर्फ मोटू कुरसम पिता मंगू कुरसम उम्र 25 निवासी पटेलपारा सावनार व अर्जुन पुनेम पिता सोमलु पुनेम उम्र 24 निवासी पटेलपारा सावनार को पुलिस का मुखबीर बताते हुए उनकी जनअदालत में निर्मम हत्या कर दी गई है। मृत युवकों का शव परिजन घर ले गए है, खबर लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
उल्लेखनिय है कि इससे पहले भी नक्सलियों ने भैरमगढ़ क्षेत्र के जप्पेमरका में जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी थी। वही जैगुर में एक ग्रामीण सीतु माड़वी की नक्सलियों ने जनअदालत में हत्या की थी। गंगालुर इलाके के गायतापारा सावनार में नक्सलियों ने बुजुर्ग लांचा पुनेम की हत्या कर दी थी। बीजापुर एसपी किरण चाैहान ने बताया कि थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सावनार में माओवादियों द्वारा 2 ग्रामीणों की हत्या किये जाने की सूचना प्राप्त हुई है। तस्दीकी के लिए सुरक्षा बलो को रवाना किया गया है। तस्दीकी उपरान्त विस्तृत जानकारी से अवगत कराया जायेगा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

