हिंदू धर्म से जुड़े प्रमुख त्योहारों में नवरात्रि भी एक है जोकि साल में चार बार मनाई जाती है। चैत्र महीने में पड़ने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि के नाम से जाना जाता है, जिसकी शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है।
9 दिनों तक चलने वाले नवरात्रि के त्योहार में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा का महत्व है। पहले दिन कलश स्थापना या घट स्थापना की जाती है, अखंड दीप जलाए जाते हैं, कन्या पूजन किए जाते हैं, नवरात्रि के आखिरी दिन रामनवमी का त्योहार भी मनाया जाता है। इस तरह नवरात्रि में पूरे नौ दिनों में प्रतिदिन भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल रहता है। आइए जानते हैं इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत कब से हो रही है, कलश स्थापना किस दिन किया जाएगा और नवरात्रि के नौ दिनों में किस दिन किस देवी की पूजा होगी।
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत कब होगी
पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। साल 2025 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च से हो रही है। प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 29 मार्च को शाम 04:27 पर होगी, जिसका समापन 30 मार्च दोपहर 12:49 पर होगा। उदयातिथि के मुताबिक 30 को ही चैत्र नवरात्रि के पहले दिन पूजा और कलश स्थापना की जाएगी। वहीं 7 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि का समापन हो जाएगा और इसी दिन रामनवमी (Ram Navami 2025) भी मनाई जाएगी।
चैत्र नवरात्रि 2025 घटस्थापना मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि घटस्थापना का मुहूर्त: 30 मार्च 2025 सुबह 06 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 22 मिनट तक।
घटस्थापना अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 01 से 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।
चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों का कैलेंडर
दिन (Day) तिथि (Date) वार देवी पूजा (Devi Puja)
पहला दिन 30 मार्च 2025 रविवार मां शैलपुत्री
दूसरा दिन 31 मार्च 2025 सोमवार मां ब्रह्मचारिणी
तीसरा दिन 01 अप्रैल 2025 मंगलवार मां चंद्रघंटा
चौथा दिन 02 अप्रैल 2025 बुधवार मां कूष्मांडा
पांचवा दिन 03 अप्रैल 2025 गुरुवार मां स्कंदमाता
छठवां दिन 04 अप्रैल 2025 शुक्रवार मां कात्यायनी
सातवां दिन 05 अप्रैल 2025 शनिवार मां कालरात्रि
आठवां दिन 06 अप्रैल 2025 रविवार मां महागौरी
नौवां दिन 07 अप्रैल 2025 सोमवार मां सिद्धिदात्री
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ
- नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी
- नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
- राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी
- महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- रक्षाबंधन पर केन्द्रीय जेल रायपुर में मुलाकात की व्यवस्था
- बिहान योजना से आत्मनिर्भर बनीं बिलासपुर की महिलाएं, पशु आहार संयंत्र से मिला रोजगार और नियमित आय
- जिला जेल मुंगेली में 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षा-बंधन पर्व

