खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बस्तर जिले में निर्माणाधीन आवासों की समीक्षा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बस्तर प्रतीक जैन द्वारा जिला पंचायत के सभाकक्ष में लिया गया। जिसमें समस्त विकासखण्डों से मनरेगा अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, सहायक प्रोग्रामर एवं रोजगार सहायक तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक व आवास मित्र बैठक में उपस्थित रहे।
जिले में कुल 13409 आवासों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, जिसमें से 6211 हितग्राहियों को द्वितीय किश्त प्राप्त हो चुकी है, जिसे समय पर और गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बस्तर द्वारा तकनीकी सहायकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रातः 7 बजे से अपने कार्यक्षेत्र का भ्रमण करेंगे। साथ ही आवास निर्माण कार्य के लिए आवश्यक सामग्री जैसे रेती, गिट्टी, सीमेंट, ईट आदि समय पर उपलब्ध करवाये। बैठक में समस्त कार्यक्रम अधिकारी, मनरेगा और विकासखण्ड समन्वयक, आवास को दिनांक 15 मार्च और 31 मार्च तक द्वितीय किश्त जारी हो चुके 6211 आवासों को चरणबद्व तरीके से पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

