खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जवानों को सफलताएं भी मिल रही है बड़ी मात्रा में हथियार और मारे गए नक्सलियों के शव भी बरामद हो रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को जवानों को फिर बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने माओवादियों को इतना बड़ा नुकसान पहुंचाया है कि ये आंकड़े ऐतिहासिक हो गए हैं। शुक्रवार को जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में अब तक 36 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
जवानों की इस सफलता के बाद रायपुर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सुरक्षाबलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि “मैं हमारे सुरक्षा बलों को बधाई देता हूं। नक्सलियों को समझना चाहिए कि उनका समय खत्म हो गया है, या तो वे मुख्यधारा में शामिल हो जाएं या फिर उनका सफाया कर दिया जाएगा।
मैं प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को इस लक्ष्य की दिशा में काम करने के लिए धन्यवाद देता हूं कि हमें 2026 तक छत्तीसगढ़ से आतंकवाद को खत्म करना है और उसमें काईवाई शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त होगा और विकास युक्त होगा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

